गोरक्षा में आया बीसीसीआई अध्‍यक्ष का नाम

गोरक्षा गुजरात के उना काण्‍ड के बाद अब राजस्थान का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में कुछ लोग गोरक्षा के नाम पर एक शख्‍स को पीट रहे हैं। इनमें से एक युवक को भाजपा नेता और बीसीसीआई अध्‍यक्ष अनुराग ठाकुर के साथ भी देखा गया है।

इसी जानकारी के सामने आने के बाद से साेशल मीडिया पर लोगों ने भाजपा के खिलाफ प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। फेसबुक पर इसे प्रतीक सिन्हा नाम के शख्स ने शेयर किया था वहीं ट्विटर पर तो इसे कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट किया था। इसके बाद से यह लगातार शेयर हो रहा है।

 

गोरक्षा पर पिटाई का वीडियो

वीडियो में दिख रहे एक शख्स के हाथ में तो पिस्टल भी है, जबकि दूसरा कह रहा है कि ‘तू मेरी मां को काटेगा ?’ यह पूरा वाकया राजस्थान के एक हाईवे का है। यहां खुलेआम युवक को पीटा जा रहा है। शख्स खुद को बचाने के लिए चिल्लाते हुए माफी मांग रहा होता है। लेकिन वे सभी लगातार उसे पीटते रहते हैं। वीडियो में मार रहे लोग अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए भी दिख रहे हैं। इसके साथ ही वे लोग आपस में कहते हैं कि मुंह पर नहीं मारना है। वीडियो में एक बाइक की डिग्गी में मीट रखा हुआ भी दिखाया गया है।

वीडियो पर ट्वीट करते हुए ओबेदुल्ला ने लिखा, ‘यह समाज के लिए शर्मनाक है। एक सभ्‍य समाज में ऐसा कभी नहीं होता।’ लीज मेथ्‍यू ने इन लोगों को जेम्स बॉन्ड करार देते हुए पूछा है कि सड़क पर प्लास्टिक खाने वाली गायों की तरफ कौन देखेगा।

LIVE TV