गूगल मैप ने बताया गलत रास्ता,एक की मौत दो घायल

अनजान जगहों पर गूगल मैप का इस्तेमाल करना आम बात है। लेकिन इससे से मिलने वाले नतीजे हमेशा सही ही हों ऐसा ज़रूरी नहीं है।ऐसी एक घटना महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के लिए आकोले क्षेत्र से सामने आयी है।  

पुणे में रहने वाले कोल्हापुर के तीन व्यवसायी गुरु शेखर (42), समीर राजुरकर (44) और सतीश घुले (34) बीते सप्ताह के अंत में महाराष्ट्र की सबसे ऊँची चोटी कलसुईबाई पर ट्रैकिंग करने गए थे। उन्हें रास्तों की सही जानकारी नहीं थी इसलिए उन्होंने गूगल मैप की मदद ली। 

गूगल ने उन्हें कोतुल से अकोले के लिए सबसे नज़दीकी सड़क दिखाई, जो उन्हें सीधे डैम की तरफ ले गई जहाँ उनकी कार पानी में डूब गई। यह सड़क बारिश के मौसम में ही बंद कर दी गई थी क्योंकि पिम्पलगाँव खंड डैम पानी में डूबा हुआ था। फ़िलहाल उस डैम पर लगभग 20 फीट पानी था और ऐसा होने की स्थिति में डैम है। स्थानीय लोगों को यह मालूम था इसलिए वह इस रास्ते का इस्तेमाल नहीं करते थे। कार चलाने वाला युवक (सतीश घुले) गूगल मैप पर भरोसा करते हुए आगे बढ़ता गया और कार सीधे पानी में चली गई। 

पुलिस ने बताया कि हादसे के दौरान शेखर और राजुरकर गाड़ी की खिड़की तोड़कर बाहर निकल गए और तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन सतीश घुले को तैरना नहीं आता था और उसकी जान चली गई।

LIVE TV