गूगल का पहला AI-powered डूडल, अब बना सकते है आप अपनी पसंद की धुन

नई दिल्ली : गूगल ने आज जर्मन संगीतकार सेबेस्टियन बाख के साथ पहला आर्टिफिशिल इंटैलिजेंस-पावर्ड डूडल बनाया है। वही पुराने जुलियन कैलेंडर के मुताबिक 21 मार्च 1685 के दिन संगीतकार जोहान सेबेस्टियन बाख ने इस अल-पावर्ड हार्मोनी बजाया था और खास बात ये इस डूडल से आप भी सेबेस्टियन बाख के स्टाइल में अपनी पसंद की धुन बना सकते हैं।

डूडल

वही इसके लिए डूडल पर दाई तरफ बने प्रेस बटन को दबाएं और सेबेस्टियन बाख के सिग्नेचर म्यूज़िक स्टाइल में अपनी धुन बनाएं है।

क्या है इस पुराने किले में जो आने के लिए प्रेमी जोड़े खर्च कर रहे हैं लाखों, देखिए इसके खूबसूरती…

बता दें की जोहान सेबेस्टियन बाख जर्मन के आइजिनाच शहर के संगीत परिवार से हैं। जहां उनके पिता शहर के काफी बड़े संगीतकार थे, जो कई संगीत उपकरण बजाया करते थे। बैच के बड़े भाई भी म्यूज़िशियन थे। जोहान सेबेस्टियन बाख सिर्फ हार्मोनी को बजाना ही नहीं बल्कि उन्हें रिपेयर करना भी जानते थे।

खबरों के मुताबिक जोहान सेबेस्टियन बाख का ये अविष्कार 19वीं शताब्दी में चर्चा में आया, जब लोगों ने इस फोर-पार्ट हारमोनी का संगीत सुना है।देखा जाये तो इस डूडल को गूगल मजेंदा और गूगल पेयर टीम की मदद से बनाया है , यह पहला ऐसा डूडल है जिसमें यूज़र खुद अपनी पसंद की धुन बना सकते हैं. इसके लिए गूगल टीम ने इस मॉडल में 306 बाख कोरले हार्मोनिसैशन डाले गए है।

दरअसल 31 मार्च 1685 में जन्मे जोहान सेबेस्टियन बाख बारोक काल के बहुत ही प्रसिद्ध संगीतकार थे. 10 साल की उम्र में ही जोहान सेबेस्टियन बाख के माता-पिता दोनों की मृत्यु हो गई. 1700 में शुरूआत में उन्होंने चर्च ने गाया करते थे,  उनकी आवाज़ बहुत मधुर थी, जिस वजह से उन्हें सेंट मिशेल स्कूल में स्कॉलरशिप मिली. इतना ही नहीं, बाख की आवाज़ को सुन स्वीडन के क्राउन प्रिंस इतने खुश हुए कि उन्होंने अपनी हीरे की अंगूठी तोहफे में दी। वही 1707 में वे ऑगैनिस्ट बने है और साथ ही उन्होंने राजाओं और चर्च में ही गाया। जहां उनकी धुन और संगीत के लोग आज भी फैन हैं।

LIVE TV