स्किन ही नहीं हेल्थ प्रॉब्लम्स से भी छुटकारा दिलाएगा गुलाबजल, ऐसे करें इस्तेमाल

गुलाबजलगुलाब का फूल सभी फूलों में सबसे ज्‍यादा सुंदर माना जाता है। इसकी खुशबू मन को मोह लेती है। पूरा वातारण इसकी महक से सुगंधित हो जाता है। ऊपरी तौर पर ही नहीं बल्कि अन्‍य चीजों में भी ये बहुत कारगर है। इससे बनी चीजें खाने से सेहत दुरुस्‍त होती है। इससे बने गुलाबजल से चेहरे की खूबसूरती में निखार आता है। बारीकियों से ये चेहरे को स्‍वस्‍‍थ रखने में मददगार होता है। इसके जल से आपको गुलाब के फूल जैसी कोमल और खिली हुई त्‍वचा मिलती है।

आज हम आपको गुलाब जल से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

गुलाबजल के फायदे-

  • इसे चेहरे पर मेकअप से पहले लगाने से कॉस्‍मेटिक प्रोडक्‍ट्स का कोई साइडइफेक्‍ट नहीं होता है। मेकअप से पहले रुई की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से मेकअप भी आसानी से उतर जाता है।
  • सिरदर्द होने पर एक कपड़े में इसे डालकर 20 से 25 मिनट तक माथे पर रखने से आराम मिलता है।
  • इसे चेहरे पर लगाने से झाइयां दूर होती हैं, चेहरे का निखर बढ़ता है।
  • इसे लगाने से चेहरे पर नमी बनी रहती है। बाहर के धूल, प्रदूषण से चेहरे पर जमी गंदगी भी दूर होती है।
  • इसे आप फेसपैक में मिकाकर लगा सकती हैं। इससे चेहरे को ठंडक मिलती है।
  • इसके इस्‍तेमाल से चेहरे के बंद पोर्स भी खूल जाते है जे कि स्‍व्‍स्‍थ त्‍वचा के लिए जरूरी होते हैं।
  • इसे गुलकंद में मिलाकर खाने से पाचन क्रिया स्‍वस्‍थ रहती है।
  • कील, मुंहासों में इसका इस्‍तेमाल बहुत कारगर सिद्ध होता है।
  • कानदर्द हेने पर भी आप इसे इस्‍तेमाल कर सकती हैं। ऐसे में आप इसकी कुछ बूंदे कान में डाल लें आपको आराम मिलेगा।
  • खाना बनाते समय या किसी अन्‍य वजह से जल गए हैं तब भी आप इसका इस्‍तेमाल कर सकते हैं। जले हुए स्‍थान को ठंडे पानी से धुलकर उसपर गुलाग जल लगाएं।
  • शैम्‍पू में गुलाबजल मिलाकर धुलने से रूसी की समस्‍या से छुटकारा मिलता है।
  • होंठ अगर रूखे हैं तो चुकंदर पीसकर उसमें गुलाबजल मिलाकर लेप बनाएं। इस लेप को 10 मिनट तक रोजाना होंठों पर लगाएं। होंठ गुलाब की पंखुडि़यों की तरह कोमल हो जाएंगे।
  • इसके इस्‍तेमाल से स्किन का pH  लेवेल नॉर्मल रहता है।
LIVE TV