गाजियाबाद के लोनी में पति ने पत्नी को मारी गोली, जानिए क्या था पूरा मामला

रिपोर्ट- जावेद चौधरी

गाजियाबाद ।गाजियाबाद के लोनी इलाके में कर्ज से परेशान प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। पत्नी को अस्पताल ले जाया गया। इस बीच वह खुद ही थाने पहुंच गया। और पुलिस को बताया कि बदमाश उसके घर में घुसे और गोली मार दी।

गाजियाबाद

वहीं अस्पताल में पहुंची पत्नी ने मरते हुए पुलिस को इशारा दे दिया कि बदमाश ने नहीं बल्कि पति ने गोली मारी है। और पत्नी ने दम तोड़ दिया। इस बीच पुलिस ने आरोपी आदेश भाटी से कड़ाई से पूछताछ की तो पूरा राज सामने आ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी, 50 हजार का इनामी चोर गिरफ्तार

पता चला है कि प्रॉपर्टी डीलर आदेश भाटी पर काफी ज्यादा कर्ज हो गया था। और उसका प्रॉपर्टी का धंधा भी चौपट हो गया था। इस बीच घर पर ही रुकने लगा और पत्नी पर शक भी करने लगा। रोजाना घरेलू झगड़े होते थे। और इन्हीं झगड़ों की वजह से बीती रात आदेश ने पत्नी पर गोली चला दी।

 

 

 

LIVE TV