गाजियाबाद में अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

REPORT:-JAVED/GHAZIABAD

गाजियाबाद मुरादनगर थाना एरिया के वर्धमान पुरम नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर में मारी जबरदस्त टक्कर। ट्रैक्टर में सवार 8 लोग गंभीर रूप से हुए घायल। जिनमें 5 लोगों की मौत हुई। पुलिस ने आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर घायलों को  हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पांचों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस जुट गई।

गाजियाबाद

जानकारी के अनुसार बता दे कि नेशनल हाईवे पर चल रहे कार्य को लेकर साहिबाबाद से कुछ मजदूर मुरादनगर एरिया के वर्धमान पुरम के पास कार्य कर रहे थे और कार्य करने के उपरांत वापस साहिबाबाद ट्रैक्टर में सवार होकर वापस जा रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन द्वारा ट्रैक्टर में जबरदस्त टक्कर मार दी गई।

जिससे ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां 5 मजदूरों की मौत हो गई। और तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को दिल्ली के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पर्यटन मंत्री ने साधा विपक्ष पर निशाना

इस मामले में एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि संभवत हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ है। ट्रैक्टर में टक्कर लगने से अज्ञात वाहन की और उसके नीचे दबने से मजदूरों की मौत हो गई।

सभी मजदूर मुरादनगर से गाजियाबाद के साहिबाबाद वापस अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच यह हादसा हो गया। घायलों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।

LIVE TV