गाजियाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, व्यापारी पराग घोष को किया सकुशल बरामद

गाजियाबाद: व्यापारी पराग घोष को ढूंढने में लगी टीमों को सतत प्रयास के बाद सफलता मिली है। गाजियाबाद पुलिस ने व्यापारी को एक होटल से सकुशल बरामद कर लिया है। गाजियाबाद के एसएसपी कलानिधि नैथानी के कुशल नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक नगर क्षेत्राधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के निर्देशन में 5 से अधिक टीमें और 100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने सटीक जानकारी निकाल कर कोलकाता के एक होटल से सकुशल बरामद कर लिया। वह कई दिनों से लापता चल रहे थे।

इस दौरान करीब 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जबकि 500 से अधिक कॉल डिटेल्स का विश्लेषण करने के बाद जानकारी मिली। आपको बता दें कि उन्हें 27 को ही दिल्ली जाते हुए फुटेज में देखा गया, इसके बाद 28 को दिल्ली में रहना 29 को पंजाब-हरियाणा होते हुए वह हिमाचल पहुंचे। 3 तारीख को हिमाचल से दिल्ली लौटते हुए वह 5 की दोपहर को कोलकाता पहुंचे।

जिसकी जानकारी मिलते ही गाजियाबाद पुलिस की टीमें फ्लाइट द्वारा रवाना हुईं और शुक्रवार की सुबह व्यापारी पराग घोष को सकुशल बरामद कर लिया। प्राथमिक पूछताछ में उन्होंने स्वयं अपनी इच्छा से घर से चले जाना व अपनी फाइनेंसियल स्थिति का हवाला दिया।


LIVE TV