बॉलीवुड दुनिया के कलाकार अपने काम के साथ – साथ बाहर की दुनिया की भी खबर रखते हैं। बतादें की बॉलीवुड के कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जो आम लोगो की न की मदद ही करते हैं बल्कि उनकी दुःख तकलीफ को भी सुनते हैं। आइये आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही शख्सियत के बारे में जिसने सिर्फ एसिड अटैक सर्वाइवर्स की मदद ही नहीं बल्कि किसी का लों चुकाने में भी भागिदार हुए हैं।
खबरों की माने तो सलमान को बॉलीवुड में सबसे चैरिटेबल सेलेब के रूप में जाना जाता है। सलमान Being Human नाम का एक एनजीओ चलाते हैं। सह संस्था न केवल जरूरतमंद बच्चों की मदद करती है बल्कि उन बच्चों को पैसे भी देती है, जिनके पास अपने मेडिकल बिलों का भुगतान करने का माध्यम नहीं है।
चौथे दिन भी जारी रहा वकीलों का विरोध, मुकदमा लड़ने वालों के साथ किया ये काम
वहीं दूसरे नंबर पर बात करते हैं अक्षय कुमार की। अक्षय ऐसे अभिनेता हैं, जो सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहते हैं और अक्सर किसी ना किसी तरह मदद के लिए हाथ बढ़ाते हैं। बात चाहे प्राकृतिक आपदा से परेशान लोगों की हो या फिर शहीद जवानों के परिवारों की।
देखा जाए तो अक्षय हमेशा मदद के लिए आगे खड़े रहते हैं।बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लगातार जरूरतमंद लोगों के लिए काम कर रही हैं। 2010 में यूनिसेफ से जुड़कर प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ द्वारा चलाए जा रहे ‘Save the Girl’ अभियान का हिस्सा हैं।
ऐसे ही ऐश्वर्या राय स्माइल फाउंडेशन के साथ जुड़ी हुई हैं। स्माइल फाउंडेशन की मदद से ऐश्वर्या बच्चों की मदद करती हैं। इसके अलावा ऐश्वर्या ने अपनी आंखें आई बैंक एसोसिएशन ऑफ इंडिया को भी दान कर रखी हैं।
दरअसल अमिताभ फिल्मों के अलावा समाजिक कार्य को भी बेहद महत्व देते हैं। बिग बी गरीब किसानों का लोन चुकाने में मदद करते रहते हैं। वह भारत सरकार के साथ स्वच्छ भारत अभियान, पल्स पोलियों, सेव टाइगर जैसी कई कैंपेन से भी जुड़े हुए हैं।