गतिमान एक्सप्रेस ने मारी टक्कर, आगरा कैंट स्‍टेशन का प्लेटफॉर्म टूटा

गतिमान एक्‍सप्रेसआगरा। देश की सबसे तेज रफ्तार वाली ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस गुरुवार को आगरा कैंट स्‍टेशन के प्‍लेटफॉर्म नंबर 6 से टकरा गई। गतिमान एक्‍सप्रेस की शंटिंग के दौरान यह हादसा हुआ। हादसे के बाद स्‍टेशन पर अफरातफरी का माहौल रहा।

गतिमान एक्सप्रेस की टक्‍कर

आगरा से नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन जाने के लिए गतिमान एक्‍सप्रेस को आज प्लेटफार्म नंबर छह पर लगाया जा रहा था। इसकी शंटिंग के दौरान लोको पायलट को गति का अनुमान नहीं रहा। ट्रेन की गति तेज होने के कारण पीछे की बोगी ने ठोकर पर तेज टक्कर मार दी। इससे प्लेटफार्म का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस तेज टक्कर के बाद भी बोगी को कुछ नुकसान नहीं पहुंचा है। बोगी का परीक्षण काम कर लिया गया है।

इसको लेकर पीआरओ भूपेंद्र ढिल्लन ने बताया कि शंटिंग के दौरान गतिमान एक्‍सप्रेस का कुछ हिस्सा बफर से टकरा गया था। इससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

गतिमान एक्सप्रेस शाम साढे पांच बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गई। गतिमान एक्सप्रेस में आगरा से दिल्ली का सफर 90 मिनट में पूरा होने के साथ ही अत्याधुनिक सुविधाएं भी हैं। सुबह ट्रेन दिल्ली से आगरा के लिए आती है और शाम को यहां से दिल्ली के लिए रवाना होती है।

LIVE TV