गंगा का जलस्तर बढ़ा तो बाहर आने लग गई दफनाई हुई लाशें, 100 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा में पानी बढ़ जाने से नदी में कटान होने लगी है और बड़ी तादाद में वहां दफनाए गए शव गंगा में तैरने लगे हैं। ऐसे 100 से ज्यादा शवों का नगर निगम ने अंतिम संस्कार कर दिया है।

प्रयागराज नगर निगम के जोनल अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि कुछ ऐसी महिलाओं के भी शव निकले हैं जिनकी अभी तक नेल पॉलिश भी नहीं हटी है। अभी हम लोगों ने देखा कि कुछ महिलाओं ने सुंदर सी साड़ियां पहन रखी हैं। उनके ऊपर ना तो रामनामी है और ना ही कफन। इनके परिवार वालों की क्या मानसिक पीड़ा, दशा रही होगी वो तो जानना अब हम लोगों के बस का है नहीं।

कोरोना की दूसरी लहर में प्रयागराज में गंगा के किनारे पूरे क्रबिस्तान नजर आए। हालांकि, कुछ हिंदू लोग नाबालिग बच्चों, कुंवारी कन्याओं वगैरा का शव दफनाते रहे हैं। लेकिन गंगा किनारे ऐसी स्थिति कभी देखने को नहीं मिली। बारिश और दरिया के कटाने से वो शव बाहर आ गए हैं। अब नगर निगम के लोग खुद अपने हाथों उनका अंतिम संस्कार कर रहे हैं।

LIVE TV