खुशखबरी ! आपकी सैलरी में होगी बढ़ोत्तरी , केंद्र सरकार पीएफ अंशदान में कर सकती हैं बड़े बदलाव…

देश में केंद्र सरकार द्वारा संसद में एक बिल पेश होने वाला हैं , जिसमे देखा जाये तो संगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले कर्मचारियों की टेक होम सैलरी और साथ ही पीएफ के अंशदान पर बड़ा बदलाव होने वाला हैं।

 

 

 

बतादें की इस बदलाव से कर्मचारियों को सीधा लाभ होने वाला हैं। जहां एक तरफ टेक होम सैलरी में इजाफा होगा तो दूसरी तरफ पीएफ अंशदान में कमी आ सकती हैं। देखा जाये तो इस बिल को इसी हफ्ते लोकसभा में पेश किया जा सकता हैं।

 

 

25 दिसम्बर को PM मोदी करेंगे अटल की 25 फीट ऊँची मूर्ति का अनावरण

खबरों की माने तो केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कर्मचारियों के अंशदान में कमी किए जाने का प्रस्ताव रखा है। इससे कर्मचारियों का मासिक वेतन बढ़ जाएगा। नए नियम के तहत वर्तमान सीटीसी (कॉस्ट टू कंपनी) पर ही कर्मचारियों का मासिक वेतन बढ़ सकता है। जहां उन्हें स्वास्थ्य, पेंशन और अन्य सुविधाएं देनी होगी। वहीं 10 कर्मचारियों से कम संख्या वाली कंपनियां भी ऐसा कर सकती हैं। इसके अलावा फिक्सड टर्म में काम करने वाले कर्मचारियों को ग्रैच्युटी भी मिलेगी। वहीं ऐसे कर्मचारी नेशनल पेंशन सिस्टम में स्विच नहीं कर पाएंगे।
दरअसल सरकार ग्रैच्युटी के लिए निर्धारित समय को एक साल कर सकती है। मौजूदा समय में इस रकम के लिए किसी भी कर्मचारी का कंपनी में पांच साल तक काम करना जरूरी है। लेकिन जल्द ही सरकार इस समय अवधि को घटा सकती है।लेकिन अगर कोई कर्मचारी एक साल बाद भी कंपनी को छोड़ देता है, तो उसे भी ग्रैच्युटी की रकम मिलेगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा प्राइवेट नौकरी करने वालों को होगा।
LIVE TV