जानें इफ्तार और सहर में खजूर खाना सेहत के लिए है कितना फायदेमंद…

रमजान का ये पाक महीना हर मुसलमान कि जिंदगी में बहुत मायने रखता है। इस दौरान पूरे एक महीने रोजादार रोजा रखते हैं। ये रोजा सुबह सेहरी से शुरू होकर शाम को इफ्तार कर के तोडा जाता है।

जानें इफ्तार और सहर में खजूर खाना सेहत के लिए कितना फायदेमंद...

वहीँ इफ्तार तोड़ते वक़्त खजूर बहुत अहम भूमिका निभाता है। इस्लाम धर्म के लोगों की मान्यता है कि पैगंबर मोहम्मद अपना रोजा खजूर से ही खोला करते थे और ऐसा  इस्लामिक किताबों में भी इस बात का जिक्र किया गया है।

जिम लवर्स के लिए चौंकाने वाली खबर, प्रोटीन शेक से हो सकती है मौत!

यही वजह है दुनियाभर के मुसलमान खजूर खाकर ही अपना रोजा खोलते हैं। कई जगह रमजान का महीना शुरू होने की खुशी में लोग एक दूसर को तोहफे के रूप में खजूर देते हैं।

लेकिन के आप जानते है धार्मिक के साथ खजूर का वैज्ञानिक महत्व भी है? खजूर खाने से सेहत को भी कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं खजूर सेहत के लिए कितना लाभदायक होता है-

खजूर खाने के फायदे:

1. दिनभर भूखा प्यासा रहने से कई लोगों को सिर दर्द, थकान, चक्कर आने लगते हैं। वहीं कुछ लोगों को लो ब्लड प्रेशर और डीहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। ऐसे में खजूर खाकर रोजा खोलना सबसे बेस्ट ऑप्शन है। खजूर में पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज पाया जाता है। इफ्तार और सहरी में दो से चार खजूर खाने से भी शरीर को तुरंत ही एनर्जी मिलती है।

2. खजूर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसके सेवन से डाइजेशन बेहतर होता है। साथ ही एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है। खजूर से रोजा खोलने से एसिडिटी से राहत मिलती है.

पीलीभीत में सामने आया मानव तस्करी का मामला, महिला भी शामिल

3. खजूर में कैल्शयिम, मैगनीज और कॉपर की भी भरपूर मात्रा होती है। इसके सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है।

4. खजूर में पोटैशियम और थोड़ी मात्रा में सोडियम मौजूद होता है। ये दोनों शरीर के नर्वस सिस्टम के फंक्शन को बेहतर करते हैं। इसके अलावा पोटैशियम कोलेस्ट्रोल भी कम करता है, जिससे दिल की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।

5. खजूर में मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इफ्तार के समय 2-3 खजूर का सेवन ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए कई ज्यादा लाभदायक होता है।

 

LIVE TV