कड़ाके की ठंड, 18,000 फीट की ऊंचाई पर जवानों ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

आज 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के सुरक्षाकर्मियों ने लद्दाख में 18,000 फीट की ऊंचाई पर योग करके खास अंदाज़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021 मनाया। समाचार एजेंसी ANI ने अपने ट्विटर हैंडल पर योग दिवस का जश्न मनाते हुए जवानों का एक वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के लगभग 20 जवानों को तीन अलग-अलग योगासन करते हुए देखा जा सकता है। सभी कर्मी अपनी यूनिफॉर्म पहने बर्फ की चादर पर कड़ी ठंड में योग मैट पर योगासन कर रहे हैं। लद्दाख की कड़ाके की ठंड में जवानों को पूरे साहस और जोश के साथ योग करते देखना बड़े गर्व की बात है। जवानों को बर्फीली ठंड में योग करते देख लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “जय जवान।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “योग करके हमेशा बीमारियों से दूर रहोगे।”

LIVE TV