बाजार वाली क्रीम नहीं होने दे रही हैं गोरा, तो आज से अपनाएं ये चीज

आपने कई बार टीवी पर शाहरुख खान को लड़कों को लड़कियों की फेयरनेस क्रीम लगाने के लिए मना करते देखा होगा पर क्या आप जानते हैं लड़का हो या लड़की पपीते का ये उपाय चंद दिनों में ही आपको गोरी निखरी त्वचा दिला सकता है। गोरा रंग अधिकतर लोगों का सपना होता है।आइए जानते है कैसे पपीते का ये घरेलू उपाय आजमाने से आप भी सांवली त्वचा को गोरी रंगत में बदल सकते हैं।

क्रीम

पपीता :
पपीता स्किन के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है। पपीते को पीसकर उसका गाढ़ा पेस्ट अपने चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद चेहरा धो लें। ऐसा करने से चेहरे पर एक अलग ही चमक आ जाती है।

दही : 
हर रोज थोड़ा सा दही लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। सूखने के बाद चेहरा धो लें। ऐसा नियमित रूप से करने पर त्वचा निखर जाती है।

प्रेमिकाओं को खुश करना मजनुओं को पड़ा भारी, जाना पड़ा जेल

खीरा :
त्वचा को निखारने के लिए चेहरे पर खीरे का जूस या खीरे का पेस्ट बनाकर लगाएं। ऐसा करने से चेहरे की चमक बढ़ती है।

नींबू :
त्वचा के रंग को निखारने के लिए नींबू का रस चेहरे पर लगाएं। सिर्फ इतना ही नहीं नींबू पानी पीने से भी त्वचा में एक अलग निखार आता है।

टमाटर :
टमाटर को पीसकर इसका पेस्ट चेहरे पर लगाने से त्वचा निखरती है और चेहरे के दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं।

सुनील ग्रोवर का शो ‘कानपुरवाले खुराना..’ हुआ बंद, सलमान खान को बताया वजह

शहद :
शहद आपकी त्वचा के लिए बहुत अच्छा है। शहद लगाने से स्किन पर एक अलग ही ग्लो नजर आता है। गोरी त्वचा के लिए शहद को चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें एवं कुछ देर के लिए छोड़ दें। सूखने पर चेहरा धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार ऐसा करने पर चेहरे पर एक अलग ग्लो नजर आएगा।

LIVE TV