क्या सच में 3 करोड़ वर्ष पहले हवा में उड़ती थी ‘ईगल शार्क’?, सांइस पत्रिका में हुआ चौका देने वाला खुलासा

आज कल के जमाने में साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है कि उसके द्वारा कोई भी दावा किया जाता है उस पर लोग आसानी से यकीन कर लिया करते हैं। एक ऐसा की दावा साइंस पत्रिका में किया जा रहा है। आपको बता दें कि दावा करते हुए सांइस पत्रिका में बताया गया है कि करीब 3 करोड़ साल पहले ईगल शार्क उड़ा करती थी। पत्रिका ने अपने दावा को सिद्ध करते हुए तर्क दिया कि 3 करोड़ वर्ष पहले ईगल शार्क के बड़े व लंबे पंख हुआ करते थे। वहीं जब वह समुद्र में तैरती थी तो वह उड़ती हुई नजर आती थी। लंबें पंख होने के कारण वह अन्य मच्छलियों की तरह तैरती हुई नहीं बल्कि उड़ान भरती हुई प्रतीत होती थी।

आपको बता दें कि साल 2012 में इस ईगल शार्क के जीवाश्म को मैक्सिको में कुछ खदान श्रमिकों ने 9.3 करोड़ वर्ष पुरानी चट्टानों में काम करने के दौरान पाया था। जानकारी के लिएस आपको बता दें कि इस शार्क को एक्विलोलाम्ना मिलारके नाम दिया गया। इस पर शोध कर रहे वैज्ञानिकों ने पाया की इसके दोनों ओर फैले लंबे पंख करीब दो मीटर लंबे थे। यह लंबाई आज पृथ्वी के कुछ सबसे बड़े बाज के बराबर है। जिसकी वजह से इसे ईगल शार्क के नाम से जाना जाता है।

LIVE TV