योगी सरकार में मचा घमासान, रायबरेली विवाद पर भिड़े कानून मंत्री और स्वामी प्रसाद मौर्य!

कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठकरायबरेली रायबरेली में जमीन कब्जे के बाद तीन लोगो की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। इस मुद्दे को लेकर यूपी के राजनीतिक गलियारे में सरगर्मियां बढ़ गई है। इस हत्याकांड के बाद योगी सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों के बाद कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें आड़े हाथो लिया है।

यह भी पढ़े:-पत्नी ने खाना परोसने में लगाई देर तो हैवान बन गया पति, और…

दरअसल कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वामी प्रसाद के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने स्वामी प्रसाद पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि अपराधी को संरक्षण देने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि मृतकों को समझौते के लिए बुलाया गया था। और सरकर पीड़ितों हर संभव सहायता देगी। सरकार पीड़ित परिवार के साथ हमेशा खड़ी हैं।

क्या कहा था स्वामी प्रसाद मौर्य ने-

घटना में मरे पांचो व्यक्ति ग्रामीणों के गुस्से का शिकार हुए हैं। सभी मरने वाले शातिर अपराधी थे।

उन्होंने कहा था कि इस हत्याकांड का आरोप पूर्व मंत्री मनोज पांडेय है। और पाण्डेय ने ही पूरा खेल रचा है।

यह भी पढ़े:-सीएम योगी का ऐलान, 2019 तक यूपी के हर गरीब के पास होगा अपना मकान

गौरतलब है कि, इस हत्याकांड पर संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा भी की थी।

 यह देखे:-

LIVE TV