केशव बोले, यूपी में बीजेपी का वनवास अब होगा खत्‍म

केशव प्रसाद मौर्यामुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में चुनाव प्रचार करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया और एक रोड शो किया। भाजपा के इस रोड शो से दिल्ली लखनऊ नेशनल हाइवे 24 पर लम्बा जाम लग गया जिसमें 108 एम्बुलेंस और यात्री बसें भी फंस गयीं।

केशव प्रसाद मौर्या केे आने पर लगा जाम

हाइवे पर वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गयीं। पुलिस वाले जाम खुलवाने की घंटों मशक्कत करते रहे लेकिन बेकाबू भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोड पर अपने नेता का स्वागत करने में लम्बा जाम लगा दिया जिससे यातायात गड़बड़ा गया और लोग घंटों जाम में फंसे रहे।

इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि 2017 में राम मन्दिर भाजपा का चुनावी मुद्दा नहीं होगा बल्कि मुद्दा यूपी का विकास, ख़राब कानून व्यवस्था और भ्रष्‍टाचार चुनावी मुद्दा रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी का 14 वर्ष का वनवास ख़त्म होने जा रहा है। हम 265 सीट जीतेंगे। मुरादाबाद की बिलारी विधान सभा सीट और गाजीपुर की जंगी पुर विधान सभा सीट दोनों सीटों पर कमल खिलने जा रहा है। भाजपा दोनों सीट पर जीत हासिल करने जा रही है और 2017 में प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इस मौके पर भाजपा नेता ने सपा और बसपा पर भी निशाना साधा।

LIVE TV