केशव मौर्य ने यूपी में घोषित किये अपने सिपाहसलार

केशव मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी कार्यकारिणी मंगलवार को घोषित कर दी है। एक तरफ तो उन्होंने 15 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री, 15 मंत्री और एक-एक कोषाध्यक्ष और सह कोषाध्यक्ष बनाकर ज्यादा से ज्यादा नेताओं को कार्यकारिणी का हिस्सा बनाया तो दूसरी तरफ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के पुत्रों का भी पूरा ध्यान रखा। इस कार्यकारिणी में ज्यादा से ज्यादा जिलों को प्रतिनिधित्व देने के अलावा महिलाओं का भी ख्याल रखा गया है। 41 सदस्यीय कार्यकारिणी में 5 महिलायें भी शामिल की गईं हैं। इस कार्यकारिणी को देखकर कह सकते हैं कि इसमें सबका साथ सबका विकास को जीवंत किया गया है।

यह भी पढें:- मोदी के खासमखास और ओवैसी हुए एक, दिया देश को सबसे बड़ा धोखा

प्रदेश भाजपा की आज घोषित कार्यकारिणी में राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के एटा से सांसद पुत्र राजवीर सिंह उर्फ़ राजू भैया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री लालजी टंडन के विधायक पुत्र गोपाल टंडन को उपाध्यक्ष बनाया गया है। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के तौर पर सांसद शिव प्रताप शुक्ल (गोरखपुर), सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, विधायक धर्मपाल सिंह (बरेली), प्रकाश शर्मा (कानपुर), बाबूराम निषाद (हमीरपुर), श्रीमती कांता कर्दम (मेरठ), दयाशंकर सिंह (बलिया), जसवंत सैनी (सहारनपुर), अश्वनी त्यागी (मेरठ), सुरेश राणा (शामली), राम नरेश रावत (बाराबंकी), राकेश त्रिवेदी (काशी) और जेपी एस राठौड़ (शाहजहांपुर) को शामिल किया गया है।

कार्यकारिणी में महामंत्री के रूप में पंकज सिंह के अलावा स्वतंत्र देव सिंह पटेल (जालौन), श्रीमती अनुपमा जायसवाल (बहराइच), सलिल विश्नोई (कानपुर), विद्या सागर सोनकर (जौनपुर), विजय बहादुर पाठक (लखनऊ), अशोक कटारिया (बिजनौर) और सुनील बंसल (लखनऊ) को ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढें:-  300 डेंगू क्लिनिक खोलेगी दिल्ली सरकार

प्रदेश मंत्री के रूप में संतोष सिंह (लखनऊ), गोविन्द शुक्ल अमेठी), अनूप गुप्ता (लखीमपुर), श्रीमती रंजना उपाध्याय (चित्रकूट), कौशलेन्द्र सिंह पटेल (काशी), अमर पल मौर्य, कामेश्वर सिंह (गोरखपुर), महेश श्रीवास्तव (काशी), सुरेश अवस्थी (कानपुर), देवेन्द्र सिंह चौधरी (मेरठ), श्रीमती गीता शाक्य (औरैया), धर्मवीर प्रजापति (आगरा), सुभाष यादव यदुवंशी (संत कबीर नगर), श्रीमती मंजू दिलेर वाल्मीकि (संभल) और शंकर गिरी (काशी) को शामिल किया गया है।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी बरेली के विधायक राजेश अग्रवाल को और उनकी सहायता के लिए आगरा के नवीन जैन को सह कोषाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गई है।

LIVE TV