केदारनाथ, गंगोत्री व जमुनोत्री के कपाट खुले, पहुंचे हजारों यात्री

केदारनाथदेहरादून। भगवान शंकर के बारह ज्योर्तिलिंगों में से एक केदारनाथ धाम के कपाट मंत्रोच्चारण के बीच सोमवार सुबह सात बजे शुभ लग्न में विधि विधान से खोल दिए गए। इसके साथ ही दोपहर गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट भी खुल गए। मुख्य अतिथि राज्यपाल डॉ. के.के. पॉल हेलीकप्टर से धाम पहुंचे और सबसे पहले बाबा केदारनाथ के दर्शन का पूजा अर्चना की। कपाट खुलने के दौरान धाम के हजारों की संख्या में भक्त मौजूद रहे।

केदारनाथ, गंगोत्री व जमुनोत्री

श्रद्धालुओं के मुताबिक, इस बार धाम काफी अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं। कपाट खुलने के दौरान धाम में मौसम सुहावना रहा। चटख धूप खिली रही। इसके बाद ग्रीष्मकाल के छह माह तक बाबा केदार की पूजा धाम में ही होगी और भक्त अपने आराध्य के दर्शन कर सकेंगे।

इधर, सुबह दस बजे डोली गंगोत्री धाम पहुंची, जहां विशेष पूजा-अर्चना के बाद मां गंगा की डोली और मूर्ति को 12़30 मिनट पर मंदिर में स्थापित किया गया।

इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां गंगोत्री के दर्शन किए। धाम में करीब तीन हजार से अधिक यात्री पहुंचे। वहीं यात्रियों का आने का सिलसिला लगातार जारी है।

वहीं मां यमुना की डोली मायके खरसाली से सोमवार सुबह ही विदा होकर यमुनोत्री धाम पहुंची। यमुनोत्री धाम के कपाट शुभ मुहूर्त दोपहर सवा एक बजे खोल दिए गए।

अधिकारियों के मुताबिक, यमुनोत्री में कपाट खुलने के समय साढ़े चार हजार से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे।

LIVE TV