केजरीवाल के स्वास्थ्य मंत्री बोले- झूठे हैं दिल्लीवाले, चिकनगुनिया से मौत नहीं होती

केजरीवालनई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को कहा कि चिकनगुनिया की वजह से किसी की मौत नहीं हो सकती है। गूगल में लिखा है कि चिकनगुनिया से मौत नहीं हो सकती। अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य मंत्री को लगता है कि जो मौतें चिकनगुनिया कि वजह से हुई हैं उनका कारण कुछ और है। मंत्री जी डॉक्टर से ज़्यादा गूगल पर भरोसा करते हैं।

जैन ने दिल्ली वालों से कहा कि उन्हें पैनिक होने की ज़रूरत नहीं चिकनगुनिया से कोई मौत नहीं होगी। सभीं को सतर्क रहने की ज़रूरत है। लोग अस्पताल जाएं लेकिन सिर्फ तभी जब उन्हें संक्रमण जनित बीमारी के लक्षण महसूस हों। उन्होंने कहा कि लोग अस्पताल में डर की वजह से न भरती हों, सिर्फ तभी भर्ती हों जब ऐसा करने को डॉक्टर बोले।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली में चिकनगुनिया से जो पांच मौत होने के खबर आई है उस पर उन्हें संदेह है। उन्होंने बताया कि पांच में से चार मौतें एक ही अस्पताल में हुई हैं। मरने वाले उम्रदराज थे और दूसरी बिमारियों से भी ग्रसित थे। पूरी दुनिया ने इस बात को माना है कि चिकनगुनिया से मौत नहीं हो सकती।

सत्येंद्र जैन ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि अगर किसी को राज्य सरकार की ज़रूरत होगी तो हम मदद के लिए हमेशा तैयार हैं।

LIVE TV