कृषि कानूनों के खिलाफ सड़क पर प्रियंका गांधी, पुलिस ने हिरासत में लिया

3 नए कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस अब पूरी तरह से सरकार को घेरने के मूड में दिखाई दे रही है। इसी बीच राहुल गांधी सड़कों पर उतरे और मार्च निकालने की तैयारी करने लगें। राहुल गांधी अपनी पार्टी के नेताओं के साथ मुलाकात कर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर कृषि कानूनों के विरोध में इकट्ठा किए 2 करोड़ हस्ताक्षर वाला ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। हालांकि इसी बीच पुलिस ने प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिये जाने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार किसानों के पेट पर लात मारने का काम कर रही है। लेकिन हमारा यह कर्तव्य है कि हम किसानों के साथ खड़े रहें और हम यह कर्तव्य निभाएंगे। हम लोकतंत्र में रह रहे हैं और राहुल गांधी और बाकी सांसदों को जनता की ओर से चुना गया है। उन्हें राष्ट्रपति से मिलने का अधिकार है और उन्हें अनुमति दी जानी चाहिए। आखिर इस बात में क्या समस्या है। सरकार सीमाओं पर डेरा डाले लाखों किसानों की आवाज सुनने को तैयार ही नहीं है।

आपको बता दें कि कांग्रेस की तैयारियों के बीच ही पुलिस ने धारा 144 लगा दी है। एडिशनल डीसीपी के दीपक यादव के अनुसार मार्च की अनुमति नहीं दी गयी है। हालांकि उनकी ओर से यह भी कहा जा रहा है कि जिन 3 नेताओं को राष्ट्रपति भवन में अपॉइंटमेंट है उन्हें जाने के लिए पूरी छूट है। ज्ञात हो कि राहुल गांधी सुबह ही 10 बजे अपनी बहन और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के साथ मुख्यालय पहुंच चुके थे।

LIVE TV