कुशीनगर में डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने किया दौरा, सपा-बसपा पर साधा निशाना

Report – अनूप कुमार/कुशीनगर

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज कुशीनगर में थे. तय समय से लगभग एक घंटे विलंब से पहुंचे. उप मुख्यमंत्री कुशीनगर के एक होटल में मीडिया का जवाब देते हुए कहा कि घटनाएं हुई है.

सपा,बसपा और कांग्रेस को कानून व्यवस्था के बारे में बोलने का कोई नैतिक अधिकार नही है उन्होंने भाजपा सरकार में अपराधियों पर कार्यवाही किये जाने की बात को रखते हुए कहा कि पिछली सरकार में अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया है।

केशव प्रसाद मौर्या

हेलीकॉप्टर से कुशीनगर आये उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज जिले के दो विधायक के यहां विवाह समारोह में सम्मिलित  हुए. कुशीनगर एयरपोर्ट से सीधे होटल आये उप मुख्यमंत्री मीडिया से मुखातिब हुए पहले उन्होंने ने भारी बहुमत से मिले जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को और आम मतदाताओं के प्रति आभार जताया।

हापुड़ पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था दुरुस्त और दुरुस्त रहेगी, कानून व्यवस्था पर सपा बसपा और कांग्रेस को कुछ भी बोलने का नैतिक अधिकार नही है, उन्होंने ने कहा कि पिछली सरकारों ने अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया है

LIVE TV