कुछ दिन का इंतजार, अमेरिका को पछाड़ भारत होगा सबसे आगे

अमेरिका को पीछे छोड़ भारत दुनिया की दूसरी अर्थव्यवस्था बन सकता है। दरअसल, एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है। ब्रिटिश फाइनेंसियल सर्विसेस फर्म स्टैंडर्ड चार्टर्ड, पीएलसी की ओर से जारी रिपोर्ट में यह बताया गया है।

भारत 2030 तक अमेरिका से आगे निकलकर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। अमेरिका इन दो एशियाई दिग्गजों से पिछड़ते हुए लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ जाएगा। दुनिया की 5 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की लिस्ट में इंडोनेशिया के चौथे स्थान पर आने की उम्मीद है। वहीं, तुर्की पांचवे स्थान पर खिसक सकता है।

अर्थशास्त्रियों के मुताबिक, भारत की अर्थव्यवस्था में 2020 तक 7.8 प्रतिशत तक की तेजी का अनुमान है, जबकि 2030 तक चीन की आर्थिक ग्रोथ 5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है. अर्थव्यवस्था के आकार को देखते हुए प्राकृतिक मंदी को दशातज़ है।

थाईलैंड में भारतीय चला रहा शादी रैकेट, 27 महिलाओं संग गिरफ्तार

हालांकि चीन की अर्थव्यवस्था पर देश की आबादी में तेजी से बढ़ती उम्र का असर होगा। रिपोर्ट को बनाने में लंबी अवधि के विकास पूवार्नुमानों को एक प्रमुख सिद्धांत द्वारा रेखांकित किया गया है. विश्व जीडीपी में देशों का हिस्सा, दुनिया की आबादी में उन देशों की हिस्सेदारी और प्रति व्यक्ति आय को ध्यान में रखते हुए यह आंकड़े तैयार किए गए हैं।

LIVE TV