जन्मदिन विशेष : लता दी को हमेशा खलती है किशोर दा की कमी

किशोर कुमार की कमीमुंबई। गायिका लता मंगेशकर सहित कई हस्तियों ने शुक्रवार को दिवंगत गायक किशोर कुमार के 88वों जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान लता ने किशोर के साथ गाए पहले गीत ‘ये कौन आया रे’ को याद करते हुए कहा कि वह हमेशा अनकी अनुपस्थिति महसूस करती हैं।

शिक्षकों के लिए आई सबसे बुरी खबर, 50 की उम्र में कर दिया जाएगा OUT

ट्विटर पर किशोर के साथ वाली एक तस्वीर साझा करते हुए लता ने लिखा, “किशोर दा का आज जन्मदिन है। वो जितने अच्छे गायक थे, उतने ही अच्छे इंसान थे। मुझे किशोर दा की कमी हमेशा महसूस होती है।”

 

उन्होंने अपनी स्मृतियों को साझा करते हुए फिल्म ‘जिद्दी’ के गीत का लिंक भी साझा किया।

लता ने लिखा, “मेरा और किशोर दा का साथ में यह पहला गीत था जो हमने 1948 में गाया था।”

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भी पाश्र्व गायक के जन्मदिन पर उन्हें शब्दांजलि अर्पित की।

किम कार्डशियां को है इस वक्त सिर्फ आपकी राय का इंतज़ार

अमिताभ ने लिखा, “चार अगस्त को निर्माता, निर्देशक, अभिनेता, गायक, संगीतकार किशोर कुमार का जन्मदिन। उन्होंने मेरे लिए 51 फिल्मों में गाया। 130 गाने और 60 फिल्मों में मैंने काम किया।”

संगीतकार राम संपत ने कहा, “वह वास्तव में केवल एक अविश्वसनीय गायक ही नहीं, बल्कि बेमिसाल निर्माता, संगीतकार और लेखक भी थे। आज किशोर कुमार के बालपन वाले जादुई संगीत के माध्यम से उनके द्वारा लाए गए उत्साह का आनंद लेते हैं।”

गायक शान ने ट्वीट किया, “वह व्यक्ति कुछ भी कर सकता था। जन्मदिन की शुभकामनाएं!”

देखें वीडियो :-

LIVE TV