किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म, विरोध में छत से फेंका

REPORT:AJY MISHRA/BARIELLY

देर रात दो आरोपियों किशोरी के घर में जबरन घुस आए। घर में मौजूद अकेली  किशोरी के साथ एक युवक ने जबरन दुराचार किया। किशोरी के चीखने चिल्लाने पर दूसरे आरोपी ने उसे छत से नीचे फेंककर फरार हो गए। घटना की जानकारी पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

मूल रूप से बदायूं से दातागंज के गांव फरीदपुर के रहने वाला युवक ठिरिया में किराए के मकान में रह रहे हैं। किशोरी के पिता सब्जी बेचकर अपनी बेटी और दो छोटे बेटों के साथ गुजर बसर कर रहा है। पिता ने बताया कि बीती रात वह नकटिया ने एक शादी समारोह में अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने गए थे।

दुष्कर्म

घर में उनकी बेटी और दोनों छोटे बेटे थे। इसी दौरान दूसरे मोहल्ले का शाहजात पुत्र इसरार और परवेज पुत्र जाहिद जबनर घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों आरोपी किशोरी को जबरन छत पर ले गए जहां शहजाद ने किशोरी के साथ जबरन दुराचार किया।

मनरेगा में काम कर रहे बाल मजदूर, प्रशासन बना मूकदर्शक

इस दौरान परवेज ने अपने साथी का सहयोग किया। किशोरी के चीखने चिल्लाने और पुलिस से शिकायत करने की बात पर आरोपी परवेज ने किशोरी को छत से नीचे फेंक दिया। जिसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

देर रात शादी समारोह से मजदूरी करके लौटे परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो वह किशोरी के साथ थाने पहुंचे। जहां पुलिस प्ले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। दोनों आरोपी फरार है जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

 

LIVE TV