साऊदी के क्राउन प्रिंस को पसंद हैं किम कार्दार्शियां, ऑफर किए 64 करोड़

किम कार्दार्शियांनई दिल्ली। साऊदी अरब के सुलतान सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सौद ने अपने बेटे मोहम्मद बिन सलमान को अपनी गद्दी का वारिश बनाने का ऐलान किया। इस ऐलान के बाद से नए क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान दुनिया के अमीर लोगों में शुमार हो गए हैं। उनकी अमीरे और ताकत के साथ-साथ एक और चीज है जो उन्हें सुर्ख़ियों में बटोरे हुए है। वह है अमेरिका की मशहूर हस्ती किम कार्दार्शियां को एक रात का ऑफर देना। इसके लिए प्रिंस ने 64 करोड़ की कीमत भी तय कर दी।

प्रिंस की तरफ से ये ऑफर उस समय सामने आया था, जब किम के पति ने खुद पर कर्ज होने को लेकर एक ट्वीट किया था।

कई वेबसाइटों में इस तरह की खबरें भी आईं कि जनवरी में किम सउदी गईं थी। तो वहीं किम का ओर से इस तरह के किसी भी ऑफर के मिलने की बात को नकार दिया गया।

सऊदी अरब के सुल्‍तान सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सौद के ऐलान के बाद मोहम्मद बिन सलमान को उप प्रधानमंत्री पद सहित रक्षा मंत्रालय का पद भी मिलेगा।

81 वर्ष की उम्र में सऊदी किंग बने सलमान के दो वर्ष के उतार-चढ़ाव भरे कार्यकाल में मोहम्मद बिन सलमान को क्राउन प्रिंस बनाने की तैयारियां पहले से ही चल रही थीं। उनके क्राउन प्रिंस बनने से वो रातोंरात दुनियाभर के लिए अहम हो गए हैं।

अमेरिका का स्टार किम कार्दाशियां ना सिर्फ अमेरिका बल्कि दुनियाभर में मशहूर हैं। उनकी बोल्ड तस्वीरें हमेशा ही सोशल मीडिया पर सनसनी मचाती रही हैं। उनके चाहने वालों की तादाद भी बहुत बड़ी है।

बता दें मोहम्मद बिन सलमान 2014 में उस समय सुर्खियों में आए थे, जब कुछ ऑनलाइन न्यूजसाइटों ने खबर दी कि मोहम्मद बिन सलमान अमेरिकी टीवी की मशहूर हस्ती किम कार्दाशियां को एक रात के बदले 10 मिलियन डॉलर देने की पेशकश की।

LIVE TV