दुनिया की सबसे हॉट जोड़ी होगी ‘जुदा’

किम कर्दाशियां और केनदुनिया की सबसे हॉट जोडि़यों में एक किम कर्दाशियां और केन वेस्ट अब तलाक लेने जा रहे हैं।

यह दावा अंग्रेजी वेबसाइट यूएसवीकली का है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के बीच अब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

किम कर्दाशियां और केन का तलाक

हाल यह है कि केन वेस्ट अपनी हॉट बीवी से दूर रह रहे हैं। नवंबर में केन बीमार हो गए थे। थकावट और नींद के कारण उन्हें कुछ समय के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

केन अब दुरुस्त हो गए हैं, लेकिन शायद किम अब उन्हें अपने काबिल नहीं मान रही।

किम बस इतनी मेहरबानी करने के मूड में हैं कि जब तक केन ठीक न हो जाएं, तब तक उन्हें तलाक के कागजों पर दस्तखत नहीं करने होंगे।

वेस्ट ने बीते दिनों कहा था कि किम का परिवार उनका ख्‍याल रखता है। किम उनके साथ हमेशा रहती हैं। लेकिन अब किम खुद को बंधा हुआ महसूस कर रही हैं।

किम लम्बे समय तक शादी में बंधे नहीं रहना चाहतीं। इससे पहले किम दो बार शादी करके तलाक ले चुकी हैं।

किम ने पहली शादी डेमन थॅामस से की थी। साल 2000 में हुई यह शादी 2004 तक चली।

अगला नंबर एनएफएल प्लेयर रेगी बुश का आया, लेकिन किम ने उनसे शादी नहीं की।

साल 2011 में किम का‍ दिल एनबीए प्लेयर क्रिस हम्परिस के लिए धड़का। शादी हुई और 72 दिन बाद तलाक भी।

साल 2014 में किम ने केन से शादी की। और अब इस शादी के अंत का वक्त करीब आता दिख रहा है।

वेस्ट का कहना है कि तलाक पर कोई भी फैसला लेने से पहले किम थोड़ा समय लेंगी। इस खबर से किम और केन के फैन्स को काफी दुख पहुंचा है।

वहीं किम तलाक के अलावा अपने दोनों बच्चों नार्थ वेस्ट और सेंट वेस्ट की पूरी कस्टडी चाहती हैं। बताया जा रहा है कि किम अपने बच्चों से काफी प्यार करती हैं।

LIVE TV