काबुल विश्वविद्यालय में चली गोलियां, परिसर में मचा हड़कंप

अफगानिस्तान के काबुल विश्वविद्यालय (Kabul University) में सोमवार को गोलियां चल गयी। विश्वविद्यालय के कुछ अधिकारियों ने बताया कि गोलियों की आवाज से भगदड़ मच गई। इस वारदात की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस ने विश्वविद्यालय परिसर को चारो तरफ से घेर लिया। साथ ही अधिकारियों का कहना है कि इस गोलीबारी में किसी को चोट नही आई है। इसी बीच गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरियान (Taarik Aariyan)ने पुष्टि करते हुए कहा कि गोलीबारी अभी भी जारी है। बता दें कि वारदात की खबर पाते ही पुलिस ने तत्काल मौजूद रह कर मोर्चा संभाला। पुलिस ने विश्वविद्यालय परिसर में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला साथ ही परिसर व बंदूकधारियों को चारों तरफ से घेर लिया।


गौरतलब है कि पिछले साल इस विश्वविद्यालय के गेट पर बम विस्फोट को अंजाम दिया गया था। जानकारी के मुताबिक इस विस्फोट में कुल 09 लोगों की तत्काल मौत हो गई थी। आपको बतादें कि वर्ष 2016 में कुछ आतंकियों ने अमेरिकी विश्वविद्यालय पर हमला कर दिया था जिसमें कुल 15 लोगों की मौत हुई थी। पुलिस के अधिकारियों की खोजबीन के बाद यह बताया जा रहा है कि काबुल विश्वविद्यालय में हुए हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नही ली है। जिसके बाद से पुलिय ने अपने सूत्रों को काम पर लगा दिया है। पुलिस का कहना है कि इस हमले की जानकारी वे जल्द से जल्द पता लगा लेंगे।

कुछ दिनों पहले दिल्ली के शिया बहुल दश्त-ए-बार्ची (Dasht-E-Baarchi)के शिक्षण केंद्र पर हमला कर दिया गया था। बताया जा रहा था कि इस हमले को आत्मघाती बम हमलावर के जरिए अंजाम दिया गया था। सूत्रों ने बताया कि इस हमले के पीछे इस्लामिक स्टेट(ISIS) था। आपको बतादें कि इस हमले में मौजूद 25 विद्यार्थीयों की मौत हो गई थी।

LIVE TV