केजरीवाल दिल्ली में कानून व्यवस्था सुधारने के लिए देंगे केंद्र सरकार का साथ

बढ़ते अपराध पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम सभी को साथ मिलकर कानून व्यवस्था में सुधार करना होगा। इसके लिए राजनीति से ऊपर उठकर सभी सरकारी विभाग, एजेंसियों सहित आम जनता का सहयोग जरूरी है। राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए दिल्ली सरकार केंद्र को हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार है।

कानून व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए दिल्ली सरकार सभी जगह सीसीटीवी कैमरे लगवा रही है। इनकी मदद से तमाम गतिविधियों पर नजर रहेगी, जिससे सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुदृढ़ होगी। अपराध करने वालों पर शिकंजा कसा जा सकेगा। कानून व्यवस्था में सुधार के लिए विभागों, एजेंसियों के अलावा आम जनता को भी जागरूक किया जाना चाहिए।

अब बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, जल्द ही पूरे उत्तर प्रदेश में जारी होगा आदेश

आप नेता संजय सिंह ने राज्यसभा में दिल्ली में बढ़ते अपराध पर सवाल उठाते हुए बैठक कर सभी पहलुओं पर चर्चा की जरूरत बताई थी। हाल ही में हुई एक बैठक में केजरीवाल ने केंद्र सरकार की योजना आयुष्मान भारत को दिल्ली में लागू करने के लिए संभावनाएं तलाशने का भरोसा दिया था। इससे पहले दिल्ली सरकार अलग-अलग मामलों पर केंद्र सरकार पर निशाने साधती रही है।

LIVE TV