कानून व्यवस्था सुधारने के लिए जेल में अचानक छापा मारा DM ने !

रिपोर्ट – शादाब खान

शाहजहांपुर : यूपी के शाहजहांपुर में कानून व्यवस्था सुधारने और जिला जेल में मिल रही शिकायतों को लेकर आज अचानक जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक नगर मजिस्ट्रेट ने भारी पुलिस बल के साथ जिला जेल में छापा मार कार्यवाही की |

जिसमें जनपद में प्रतिबंधित पोलिथीन का धड़ल्ले से प्रयोग होता पाया गया | जिस पर नाराज जिलाधिकारी ने जेल प्रशासन पर पोलिथीन प्रयोग कराने का आरोप लगाते हुए 25 हज़ार रुपये का जुर्माना किया |

आज करीब 11 बजे जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक एस. चिनप्पा, अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट विजय शंकर सिंह व थाना सदर बाजार की फोर्स के साथ जिला जेल में छापे मार कार्यवाही की |

जिला जेल में अधिकारियों के छापे के कारण जेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया | अचानक हुई छापे मारी की कार्यवाही में कैदियों द्वारा धड़ल्ले से पालीथिन का प्रयोग करते हुए पाए जाने पर जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया |

 

तालाब में नहाने गए बच्चे अचानक हुए गायब, फिर मिली लाश, पुलिस कर जांच !

 

उन्होंने जेल प्रशासन की फटकार लगाते हुए कहा कि जेल में सख्ती के बावजूद इतनी मात्रा में पालीथिन अंदर आई कैसे ? इसके लिए जेल प्रशासन दोषी है |

इसलिए प्रतिबंध होने के बाद भी पालीथिन प्रयोग पर 25 हज़ार का जुर्माना लगाया जा रहा है | इसके अतिरिक्त जेल में कैदियों से मिल कर जानकारी प्राप्त की तथा जेल में कैदियों की समस्याओं को भी सुना |

 

LIVE TV