कानपुर पुलिस ने किया लूट का खुलासा, लूट के जेवर और रकम बरामद

रिपोर्ट- राहुल कटियार/कानपुर       

नवाबगंज थाना छेत्र के विष्णुपुरी में डॉ अनिता मित्तल के घर से 21 जून की रात को लूट की घटना हुई थी। लूट के विरोध पर हमला भी अनिता मित्तल पर हुआ था। इस घटना को अंजाम देने वाले महिला शामे 4 आरोपी को हिरासत मेले लिया गया है।

जबकि मुख्य आरोपी, एक महिला और सुनार की तलाश पुलिस कर रही है। 15 लाख लूट के मामले में  10 लाख रुपए के जेवर, जो लूटे गये थे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

लूट का खुलासा

विष्णुपुरी छेत्र में रहने वाली डॉ अनीता मित्तल के घर से 21 जून को घायल करके 15 लाख के आसपास लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसी घटना के खुलासे के लिए पुलिस और सर्विलांस की टीम लगी हुई थी।

इसी घटना का खुलासा आज किया गया है। एसपी वेस्ट संजीव सुमन ने बताया कि घटना की प्लानिंग अभिषेक ने बनाई थी।

अभिषेक के गैंग में घर की महिलाये और उसका रिश्तेदार पप्पू शामिल था। महिलाये और बच्चे रेकी करते थे और अभिषेक और पप्पू घटना को अंजाम देते थे। 21 जून को अभिषेक बाथरूम के रास्ते से घर मे घुस था और अनीता के आने पर अंदर छिपे रहे।

गाजियाबाद के प्ले स्कूल में लगी आग, बाल बाल बचे बच्चे

रात होने पर घटना को अंजाम दिया था। हालांकि इस घटना में शामिल पप्पू , घटना में शामिल 3 महिला आरोपी को भी हिरासत में ले गया है। लूट का माल भी बरामद हो गया है।

जबकि मुख आरोपी, एक महिला और सुनार की तलाश की जा रही है। पकड़े गये आरोपी के पास से 10 लाख का माल भी बरामद हो गया है।

LIVE TV