कांस फिल्म फेस्टिवल : कालेब लैंड्री जोन्स ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार, जूरी के अध्यक्ष से हो गयी यह गलती

शनिवार को 74वें कांस फिल्म समारोह में पुरस्कारों की घोषणा की गई। अमेरिका के कालेब लैंड्री जोन्स ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है। नॉर्वे की रेनेट रीन्सवे को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है।

वहीं इस बार कांस फिल्म फेस्टिवल समारोह में एक अजीब वाकया भी सामने आया। जूरी के अध्यक्ष स्पाइक ली ने गलती से टाइटन को पाल्मे डी ओर अवॉर्ड के विजेता के रूप में घोषित कर दिया। यह इस आयोजन का शीर्ष पुरस्कार है। यह सुनने के बाद सभी अवाक रह गए। हालांकि कुछ देर बाद ही उन्होंने अपनी गलती सुधारी।

LIVE TV