कांस्टेबल की वर्दी उतार पेड़ से बांधकर जमकर की पिटाई

राजस्थान के उदयपुर जिले में एक पुलिस कांस्टेबल को गांव के युवकों ने पेड़ से बांधकर जमकर उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि पुलिसकर्मी का गांव की ही एक विधवा से तकरीबन 2 सालों से अवैध संबंध चल रहा था। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजपुरा बानघाटी में पुलिस कांस्टेबल लालू राम खराड़ी को महिला के घर पर आपत्तिजनक हालत में देखा गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने कांस्टेबल को निर्वस्त्र कर उसको पेड़ से बांध दिया। फिर उसकी पिटाई कर दी गयी। जिसके बाद इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामले की सूचना मिलने पर घंटाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसने कांस्टेबल को अपने कब्जे में लिया। जिसके बाद कांस्टेबल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार कांस्टेबल के महिला से पिछले 2 सालों से अवैध संबंध थे। महिला के पति की मौत कुछ साल पहले हो गयी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला घर में ही अवैध शराब का धंधा करती है। जबकि घटना के बाद कांस्टेबल का कहना है कि महिला को उसने 15 हजार रुपए दिए थे। वह वही लेने के लिए गया था तभी पीछे से आकर लोगों ने उसकी पिटाई शुरु कर दी।

LIVE TV