कांग्रेस को एक ओर बड़ा झटका, अपने बेटे के साथ बीजेपी में शामिल हुईं पूर्व विधायक

मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की पूर्व विधायक और जोबट सीट से टिकट की दावेदार मानी जा रही सुलोचना रावत अपने बेटे विशाल रावत के साथ भाजपा में शामिल हो गई हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव मौजूद थे। सुलोचना रावत मध्य प्रदेश की एक प्रभावशाली आदिवासी नेता हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बवागत को लेकर कांग्रेस को पहले से ही आभास था। लेकिन पार्टी इस मामले को उछालना नहीं चाह रही थी। सुलोचना के मामले में भी मनाने की कोशिश हुई लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीट पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होना है। इन सीटों में भी जोबट की एक हाईप्रोफाइल सीट है। यह सीट कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया के निधन की वजह से खाली हुई है। वहीं उपचुनाव के नतीजे 2 नवंबर को सामने आएंगे।

LIVE TV