कांग्रेस की जी-23 गुट की जम्मू में बैठक आज, उठेगा लोकतंत्र बहाली का मुद्दा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उत्तर-दक्षिण से जुड़ी टिप्पणी और जी-23 गुट की अनदेखी से पार्टी के भीतर असंतोष व्याप्त है। जम्मू में आज जी-23 गुट के सदस्य अपनी ताकत दिखाने के साथ ही पार्टी नेतृत्व को कड़ा संदेश देंगे।

आपको बता दें कि इसके लिए उत्तर भारत से जुड़े कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल, राज बब्बर वहां पहुंच चुके हैं। वहीं शनिवार को विवेक तन्खा, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा, मनीष तिवारी समेत कई अन्य नेताओं के भी वहां पहुंचने की संभावनाएं हैं। सूत्र बताते हैं कि पार्टी हाईकमान को भी जी-23 की बैठक के बारे में सूचना प्राप्त है। फिलहाल अभी सभी की निगाहें इस बैठक पर टिकी हुई हैं।

LIVE TV