कांग्रेस का बड़ा फैसला, यूपी में सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के बल पर चुनावी रण में उतरने की कांग्रेस पार्टी की मंशा उत्तर प्रदेश में असफल हो चुका है। इसके बाद अब पार्टी ने सूबे में नये समीकरण के साथ चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय किया है।

दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के गठबंधन और 38-38 लोकसभा सीटों के बंटवारे के निर्णय के बाद खुद प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इस बावत रविवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर समेत सूबे के शीर्ष नेताओं ने बैठक की।

कांग्रेस सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव- गुलाम नबी आजाद

बैठक के दौरान गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरी ताकत के साथ अपनी विचारधारा का अनुसरण करते हुए लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के साथ ही हम भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को पराजित करेंगे। हमारी तैयारी पूरी है। नतीजे चौंकाने वाले होंगे।

आजाद ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि संसद की लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। हम उन दलों का समर्थन जरूर लेंगे जो हमारी मदद करेंगे। इस लड़ाई में हम उन अनेकों दलों का सम्मान करते हैं जो इस लड़ाई में आगे बढ़ेंगे।

कांग्रेस और बीजेपी के बीच विचारों की लड़ाई, व्यक्तिगत नहीं- आजाद

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘बीजेपी और कांग्रेस के बीच सैद्धांतिक विचारों की लड़ाई है। यह कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। यह भारत को एक रखने की लड़ाई है।’ आजाद ने आगे यह भी कहा, ‘देश मजबूत तब होगा जब सरकार पर सभी समुदाय, सभी वर्गों का विश्वास और भरोसा हो। पार्टी वह होती है जो अपनी पार्टी का नुकसान झेल ले, लेकिन राष्ट्र का नुकसान ना झेले।’

कांग्रेस पार्टी के इतिहास का ज़िक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ‘लोगों ने कुर्बानियां देकर भारत को स्वतंत्र कराया है। आजादी के बाद पहली कांग्रेस सरकार ने सबसे पहला काम सैकड़ों टुकड़ों में बंटे देश को इकट्ठा करके भारत बनाने का किया। पंडित नेहरू की सरकार ने संविधान बनाया और सभी धर्मों को बराबर अधिकार दिए।’

आत्मविश्वास के साथ भारत खेलेगा अपना मैच

बीजेपी ने किसानों को धोखा दिया

बीजेपी पर किसानों का उत्थान न करने का आरोप लगाते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने जो वादे किए थे, वह हमने पूरे किए। कर्नाटक, पंजाब, मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में किसानों की कर्जमाफी का वादा राज्य सरकारों ने पूरा किया।

LIVE TV