कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उड़ाई धारा 144 की जमकर धज्जियां, जानें पूरा मामला

रिपोर्ट- रुपेश श्रीवास्तव

अयोध्या- अयोध्या शहर में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धारा 144 की जमकर धज्जियां उड़ाई। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर तिकोनिया पार्क में प्रदर्शन कर रहे थे।प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा कार्यालय का घेराव करना था लेकिन पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तिकोनिया पार्क में ही घेर कर कस्टडी में ले लिया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर लेट कर जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए।पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन को असहज कर दिया।पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बस में बिठाकर पुलिस लाइन में बैठा दिया गया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि जब से भाजपा सरकार बनी है प्रदेश में बलात्कार हत्या आम बात हो गई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लगभग 45% नेता किसी ना किसी गंभीर आरोपों के चलते उनके ऊपर मुकदमे चल रहे हैं। आरोप लगाते हुए यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला ने कहा कि जिस तरह से बेटियों के साथ अमानवीय व्यवहार हो रहा है कहीं न कहीं भाजपा सरकार फेल होती नजर आ रही है। भाजपा सरकार को अब सरकार में बने रहने का कोई हक नहीं है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन्नाव में रेप पीड़िता को आग लगाकर मार दिया गया उससे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े होते हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगता है और महीने भर बाद मुकदमा दर्ज होता है।

सरकार की योजनाओं से कोसों दूर आदिवासी समुदाय! जानें पूरी हकीकत

दरअसल पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आज भाजपा कार्यालय का घेराव कर भाजपा नेताओं से प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल करना था लेकिन जनपद में धारा 144 लागू होने के कारण पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तिकोनिया पार्क में ही घेर कर गिरफ्तार कर लिया।इस दौरान सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

LIVE TV