कहीं आप भी तो नहीं कर रहे सैनिटाइजर का ज्यादा इस्तेमाल ? हो सकती है यह समस्याएं

कोरोना के लगातार बढ़ते प्रकोप के बीच हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। इस दौरान लाखों लोग संक्रमित बताए जा रहे हैं। हालांकि इससे बचाव का तरीका अभी भी वही है जो महामारी की शुरुआत में बताया गया था। अभी भी इससे बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल, सुरक्षित शारीरिक दूरी अपनाना, साबुन से हाथ धोना और हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल बताया गया है।

हालांकि विशेषज्ञ बताते हैं कि हैंड सैनिटाइजर का अधिक इस्तेमाल सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि हैंड सैनिटाइजर बनाने के लिए बेंजाल्कोनियम क्लोराइड नामक केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी खासियत होती है कि हाथ की त्वचा पर मौजूद कीटाणुओं को यह समाप्त कर देता है। हालांकि इसके नुकसान भी हैं। अगर केमिकल का अधिक इस्तेमाल किया जाए तो वह खुजली, जलन और एलर्जी की समस्या को जन्म दे देता है। जो भी लोग त्वचा के प्रति बेहद संवेदनशील है उन्हें हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल संभालकर करना चाहिए।

यही नहीं हैंड सैनिटाइजर बनाने में ट्राइक्लोसोन नामक कैमिकल का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसकी खासियत होती है कि इस कैमिकल को पलभर में त्वचा सोख लेती है। हालांकि विशेषज्ञ बताते हैं कि इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। इसके अधिक इस्तेमाल से शरीर को नुकसान होता है। सैनिटाइजर के अधिक इस्तेमाल से हाथों में रूखापन की समस्या बढ़ने लगती है। यदि त्वचा संबंधी किसी भी समस्या से आप परेशान हैं तो डॉक्टर की सलाह जरूर लेना चाहिए।

LIVE TV