कलंक का ‘तबाह हो गए’ गाना हुआ रिलीज़, फैंस ने दी ये प्रतिक्रिया…

करण जौहर की मचअवेटेड फिल्म कलंक 17 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है| कलंक का गाना “तबाह हो गए” रिलीज़ हो गया है. फिल्ममेकर करण जौहर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी|

गाने को माधुरी दीक्षित के ऊपर फिल्माया गया है| इसे श्रेया घोषाल ने गाया है| जबकि म्यूजिक प्रीतम का है| अमिताभ भट्टाचार्य ने इसके लिरिक्स लिखे हैं. सरोज खान और रेमो डिसूजा ने गाने को कोरियाग्राफ किया है|

माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गए गाने को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्साइटमेंट था| लेकिन रिएक्शन्स को देखें तो माधुरी का ये डांस नंबर फैंस के लिए किसी सदमे से कम नजर नहीं आ रहा है|

दरअसल, सोशल मीडिया पर गाने को ज्यादातर पसंद नहीं किया जा रहा है| तमाम तरह के कमेंट गाने पर आ रहे हैं| लोगों को माधुरी दीक्षित का डांस तो अच्छा लग रहा है, लेकिन गाने का म्यूजिक और लिरिक्स पसंद नहीं आ रहे|

एक रुपये की उधारी! हुआ विवाद, लात-घूसों से पीट–पीटकर की हत्या

फैंस तो ये तक कह रहे हैं कि यकीन नहीं हो रहा है कि मेकर्स ने माधुरी दीक्षित को इतना बुरा गाना कैसे दे दिया| एक यूजर ने लिखा- ये गाना एकदम बेकार है|

फिल्म के सारे सॉन्ग किसी पुरानी ट्यून पर बेस्ड नजर आ रहे हैं| वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि हर कोई कोशिश कर सकता है लेकिन संजय लीला भंसाली जैसा जादू क्रिएट नहीं कर सकता| गाने का म्यूजिक, लिरिक्स कुछ भी मैच नहीं कर रहा है|

सॉन्ग में माधुरी दीक्षित क्लासिकल डांस करती नजर आई हैं| पूरे गाने में वो काफी खूबसूरत दिखीं| सॉन्ग में उनका गेटअप कमाल का है| माधुरी के डांस मूव्स जबरदस्त हैं| लास्ट बीट में माधुरी ने शानदार परफॉर्मेंस दी है|

बता दें कि फिल्म में माधुरी का खास रोल है, उनके किरदार का नाम है बेगम बहार| फिल्म का निर्देशन अभिषेक बर्मन ने किया है| करण जौहर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं| कलंक में वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर और कुणाल खेमू भी नजर आएंगे|

LIVE TV