
भोपाल। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने शुक्रवार को ऐलान किया कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर पुलिस कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा और ड्यूटी के समय में भी कमी की जाएगी।

कमलनाथ ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि पुलिस कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन का अवकाश दिया जाएगा। पुलिसबल की कमी को दूर करने के लिए 50,000 पुलिसकíमयों की भर्ती की जाएगी।
भारत के दुश्मन नंबर-1 के दरवाजे पर ठांय-ठांय! हमले के बाद चर्चा में दाऊद का ठिकाना
कमलनाथ ने यह भी कहा कि पुलिस जवानों को मिलने वाला आवास भत्ता बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया जाएगा। इसके अलावा प्रतिदिन के ड्यूटी समय को कम करेंगे और पुलिस को काम करने के लिए तनावमुक्त वातावरण देंगे।
भाजपा के शासनकाल में पुलिस जवानों को साप्ताहिक अवकाश की बात लगातार होती रही है, मगर उसका फैसला नहीं हो पाया। कांग्रेस ने अब पुलिस जवानों को अवकाश व सुविधाएं देने का वादा किया है।




