पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की कमलनाथ और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक…

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ दिल्ली में बैठक कर रहे हैं। इनमें मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और पुडुचेरी के सीएम वी नारायणसामी पहुंचे हैं। वहीं, कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस सरकार का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी भी बैठक में शामिल हैं।

 

मनमोहन सिंह

 

बता दें की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टर अमरिंदर सिंह इस बैठक में शामिल नहीं हो पाए। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है। साथ ही कांग्रेस, पार्टी की आगे की रणनीति पर भी मंथन कर रही है।

 

जानिए बंगाल में ही नहीं , देशभर के इन जगहों पर डॉक्टरों की हड़ताल से पहले भी मरीज हो चुके हैं बेहाल…

दरअसल मालूम हो कि मध्य प्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी इस समय कांग्रेस की सरकार है, जिसका नेतृत्व सीएम वी नारायणसामी कर रहे हैं।

 

 

देखा  जाये तो  साल 2016 में वहां चुनाव हुए थे और 30 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 17 सदस्यों को जीत मिली थी। इसके अलावा कर्नाटक में कांग्रेस के समर्थन से जेडीएस की सरकार है और एचडी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री हैं। ये दोनों नेता भी बैठक में मौजूद हैं।

 

LIVE TV