कभी पिया है नींबू की जाति के इस फल का जूस? उम्र के साथ सेहत भी रहेगी जवां

आपने बाजारों में बिकते हुए कई फलों को देखा होगा। फलों से होने वाले फायदे के चलते ही लोग उनका सेवन करते हैं। अनार का जूस जहां शरीर में भरपूर शक्ति का संचार करता है तो वहीं बाकी फल भी आपके शरीर को ऊर्जावान बनाने में कारगर साबित होते हैं।

सिर्फ एक हफ्ते खाओ ये गुजराती डिश, स्वाद के साथ मिलेगी शिल्पा जैसी कमर

अनार का जूस

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एक ऐसा भी फल है जिसका जूस सभी मौसम में पिया जाता है, लेकिन गर्मियों में इसकी डिमांड काफी बढ़ जाती है। बता दें इसके उपयोग से शारीरिक क्षमता में भी वृद्धि होती है।

हम बात कर रहे हैं मौसमी के फल की। इसके सेवन से आपके शरीर में चमत्कारिक फायदे देखने को मिलते हैं। क्योंकि मौसमी के अंदर भारी मात्रा में विटामिन सी और पोटेशियम, जिंक, कैल्शियम, फाइबर पाया जाता है।

इसके अलावा इस फल में कॉपर और आयरन की भी मात्रा अधिक होती है जो आपके शरीर को लोहे की तरह मजबूत बनाती है। इस फल की सबसे बड़ी ख़ास बात यह है कि इसमें कैलोरी और फैट सिर्फ नाम मात्र का पाया जाता है।

अगर फुल बॉडी का करना चाहते हैं मेकओवर तो लीड ट्री से बेहतर कुछ भी नहीं

किन रोगों से मिल सकता है छुटकारा?

चर्म रोग से निजात

अगर आपके शरीर में खासकर चेहरे पर किसी भी प्रकार का दाग है अथवा झुर्रियां पड़ी हुई हैं तो उसमे मौसमी का फल आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी आपके बाल, मसूड़े और चेहरे को हमेशा जवां रखता है।

पेट के रोग होंगे दूर

मौसमी के अंदर मौजूद फाइबर्स, फ्लेवनॉयड के वजह से आपको पेट की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही कब्ज के रोगों में यह फल अत्यंत लाभकारी होता है। अगर आप चाहें तो इसके जूस का सेवन नमक के साथ भी कर सकते हैं।

वजन कम करने में लाभकारी

यदि आपका वजन लगातार बढ़ रहा है और आप उस पर काबू पाना चाहते हैं तो मौसमी का रस आपके लिए सही साबित हो सकता है। आप इसके जूस का सेवन शहद के साथ भी कर सकते हैं।

घुटनों के दर्द को करता है दूर

यदि आपके शरीर के जोड़ों वाले अंग में ज्यादा दर्द होता है खासकर घुटनों का दर्द तो उसमे भी यह बेहद लाभकारी होता है। क्योंकि आपके बॉडी फंक्शन को विटामिन सी और कार्टिलेज की सहायता मिलती रहती है।

हृदय रोग से बचाता है मौसमी

आज के समय में ज्यादातर लोग हृदय रोग की समस्या से परेशान चल रहे हैं। जिसके चलते उनको अपनी जान भी गवानी पड़ रही है। ऐसे में मौसमी का सेवन करना आपके लिए सबसे बेहतर हो सकता है।

मौसमी में मौजूद फाइबर्स, पैक्टीन और विटामिन सी के अलावा कई ऐसे पोषक तत्व मिलेंगे जो आपके दिल से संबंधित रोगों को दूर कर सकते हैं।

देखें वीडियो :-

LIVE TV