कंगना रनौत के सपोर्ट में आई पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी, जानें क्या कहा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सुशांत सिंह राजपूत केस से चर्चा का विषय बनीं हुई हैं। हाल में में ट्वीटर वार से उनकी मुश्किलें बिगड़ती जा रही हैं। कंगना को लगातार मिल रही धमकी को उन्होंने ट्वीट के माध्यम से PM नरेंद्र मोदी तक पहुंचाया और उनके इसपर एक्शन लेने की गुहार भी लगाईं।

अब बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस की पत्नी अमृता फडनवीस ने एक्ट्रेस कंगना रनौत का सपोर्ट किया है। बता दें, कंगना रनौत ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से करके राजनीतिक विवाद में घिर गई हैं।

अमृता फडनवीस ने बीती रात एक ट्वीट किया। जिसमे उन्होंने लिखा कि “कोई क्या कहता है उस पर सहमत नहीं हो सकते, लेकिन लोकतंत्र में हमें अभिव्यक्ति के अधिकार को बचाना चाहिए! बोलने की स्वतंत्रता, विश्वास की स्वतंत्रता, आंदोलन की स्वतंत्रता, प्रेस की स्वतंत्रता को दबाया नहीं जा सकता! हमारे पास दलीलें हो सकती हैं लेकिन आलोचकों के पोस्टर को चप्पलों से पीटना गलत है। ”

आप को बता दें, कंगना ने अपने ट्वीट के जरिए ऐलान किया है कि वो मुंबई आने जा रही हैं। 9 सिंतबर को कंगना मुंबई में आएंगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों मे कहां है कि अगर किसी में हिम्मत है तो वो उन्हें रोक ले।

जिसके जवाब में मुंबई के शिवसेना मंत्री संजय राउत ने कहा, “हम उनसे अपील करते हैं कि मुंबई ना आएं। आपके बयान से मुंबई पुलिस का अपमान हुआ है। गृह मंत्रालय को इसपर एक्शन लेना चाहिए।”

LIVE TV