ओवरब्रिज से कूद कर कांग्रेस नेता के बेटे ने दी अपनी जान, डिप्रेशन का शिकार था युवक

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चोपड़ा के बेटे ने ओवरब्रिज से कूद कर दी अपनी जान। मानसिक तनाव से जूझ रहा था युवक।

मंगलवार सुबह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चोपड़ा के 32 वर्षीय बेटे रवि चौपड़ा ने दरगाह रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज से कूद कर आत्महत्या कर ली। अशोक चोपड़ा बहराइच शहर के नानपारा बाईपास इलाके के रहने वाले हैं। बताया जा रही है कि वह काफी समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था जिसका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। पिता अशोक चोपड़ा के मुताबिक़ इस घटना का पता चलते ही रवि को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहाँ उसने मंगलवार को तड़के सुबह अपना दम तोड़ दिया। अशोक ने बताया उनका बेटा डिप्रेशन का शिकार था।

हादसे की खबर मिलते ही उनके घर में हाहाकार मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से भी मना कर दिया। इस घटना की खबर शहर में फैलते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के घर पर उनसे मिलने वालों का जमावड़ा हो गया। शहर के त्रिमुहानी घाट पर युवक का अन्तिम संस्कार किया गया जहां बड़ी मात्रा में कांग्रेस नेता व शहरवासी मौजूद थे।

इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी के बाद सन 1978 में जेल गए अशोक चोपड़ा ने वर्ष 1972 में युवक कांग्रेस से राजनीति शुरू की थी। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं अशोक चोपड़ा।

LIVE TV