रियो के क्राइस्ट द रीडीमर प्रतिमा के पास पहुंची ओलम्पिक मशाल

ओलम्पिक मशालरियो डी जेनेरियो | ओलम्पिक मशाल शुक्रवार को रियो में कोकोवाडो पहाड़ पर स्थिति क्राइस्ट द रीडीमर प्रतीमा के पास पहुंची। इस प्रतिमा को हाल ही में दुनिया के सात नए अजूबों में शामिल किया गया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सुबह के समय आर्कबिशप कार्डिनल ओरानी जोआओ टेमपेस्टा ने मशाल को पहाड़ तक पहुंचाया जहां ब्राजील की महिला बीच वॉलीबाल खिलाड़ी मारिया इसाबेल बोररोसो सालगडो ने मशाल को प्रज्वालित किया।

ओलम्पिक मशाल माराकाना स्टेडियम  तक जाएगी

आर्कबिशप ने इस मौके पर कहा, “हम अब शांति के 100 दिनों का अनुभव कर रहे हैं।

दिन की शुरुआत के लिए रियो डी जेनेरियो जैसी खूबसूरत जगह से अच्छा कुछ नहीं हो सकता।”

यह मशाल अंतत: माराकाना स्टेडियम पहुंचेगी जहां दक्षिण अमेरिका में पहली बार ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है।

LIVE TV