ओडिशा के बाद आज रात बंगाल पहुंचेगा फानी तूफान , देश के इन शहरों में जारी अलर्ट…

चक्रवाती तूफान फानी ओडिशा के पुरी तट पर दस्तक दे चुका है।जहां तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है।लेकिन राज्य में हाई अलर्ट है। वहीं मौसम के मुताबिक पुरी में 245 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है ओडिशा तट को पार करने के बाद फानी बंगाल में दस्तक देगा।

 

फानी तूफान

 

जहां तूफान फानी के कारण पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 48 घंटे के लिए अपनी सभी चुनावी जनसभा रद्द कर दी हैं। वहीं सभी सरकारी स्कूलों ने आज से गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। फानी को ध्यान में रखते हुए गर्मियों की छुट्टियां समय से पहले कर दी गई है।

 

Video : रवि किशन के कौन से दोनों शपथ पत्र आए सामने…

 

इस चक्रवात से गंजाम, गजपति, खुर्दा, पुरी एवं जगतसिंहपुर, केन्द्रपाड़ा, भद्रक, जाजपुर एवं बालासोर सहित ओडिशा के कई तटीय जिलों के काफी प्रभावित होने का अंदेशा है।

 

इसी तरह पश्चिम बंगाल के पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर, दक्षिणी और उत्तरी 24 परगना, हावड़ा, हुगली, झारग्राम एवं कोलकाता जिलों के साथ-साथ आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम, विजयनगरम और विशाखापत्तनम जिलों के भी इस तूफान से प्रभावित होने की आशंका है। जहां ओडिशा में भुवनेश्वर, गजपति, केंद्रपारा और जगतपुर सिंह इलाके में भी तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश हो रही है।

 

देखा जाये तो आंध्र प्रदेश में फानी तूफान का असर देखने को मिल रहा है. आंध्र प्रदेश के श्रीककुलम में बारिश और तेज हवा का प्रकोप जारी है।

 

कलिंगपटनम और भीमुनिपटनम को अत्यधिक खतरे का निशान दिया गया है। लेकिन इसके अलावा विशाखापटनम और रंगावरन बंदरगाह पर भी सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए हैं।

 

चक्रवाती तूफान फानी के प्रभाव के चलते ओडिशा में कोलकाता-चेन्नई मार्ग पर 220 से अधिक ट्रेनें शनिवार तक रद्द  हो गईं हैं. उड्डयन नियामक डीजीसीए ने घोषणा की है कि भुवनेश्वर हवाईअड्डे पर विमानों का आवागमन शुक्रवार को रद्द रहेगा।साथ ही  इसके , अलग-अलग घरेलू फ्लाइटें भी प्रभावित हुई हैं।

 

फानी से पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु के भी प्रभावित होने की संभावना है।जहां रद्द ट्रेनों में 140 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें तथा 83 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। वहीं चक्रवाती तूफान के वजह से कोलकाता-चेन्नई रूट के भद्रक-विजयनगरम खंड (ओडिशा तटरेखा पर) चार मई की दोपहर तक सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

 

 

LIVE TV