ऑस्कर 2024: एम्मा स्टोन ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड, ओपेनहाइमर ने बेस्ट फ़िल्म का अवार्ड किया अपने नाम, विजेताओं पर एक एक नज़र

96वें अकादमी पुरस्कार लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जा रहा है। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ओपेनहाइमर को इस साल 13 नॉमिनेशन मिले थे। इसके अलावा पूअर थिंग्स और बार्बी जैसी फिल्मों को भी प्रमुख श्रेणियों में नामांकित किया गया था। जिमी किमेल इस साल के ऑस्कर की मेजबानी कर रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं ऑस्कर 2024 के विजेताओं पर।

ऑस्कर 2024 के विजेता
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मेल)

किलियन मर्फी ने ओपेनहाइमर के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (फीमेल)

एम्मा स्टोन ने पुअर थिंग्स के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक

क्रिस्टोफर नोलन ने ओपेनहाइमर के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर जीता।

सर्वश्रेष्ठ फिल्म

ओपेनहाइमर

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (मेल)

रॉबर्ट डाउनी जूनियर

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (फीमेल)

द होल्डओवर्स के लिए डे’वाइन ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।

सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर

जोन ऑफ इंटरेस्ट (यूके) ने सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर का पुरस्कार जीता।

सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म संपादन

जेनिफर लेम ने ओपेनहाइमर के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन का पुरस्कार जीता।

सर्वोत्तम साउंड

ज़ोन ऑफ़ इंटरेस्ट ने सर्वश्रेष्ठ ध्वनि के लिए अकादमी पुरस्कार जीता।

सर्वश्रेष्ठ स्कोर

ओप्पेन्हेइमेर

सर्वश्रेष्ठ लाइव एक्शन शॉर्ट

द वंडरफुल लाइफ ऑफ हेनरी शुगर

सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी

ओपेनहाइमर के लिए होयटे वान होयटेमा ने सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार जीता।

सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल स्कोर

व्हाट वाज़ आई मेड फॉर फ्रॉम बार्बी

LIVE TV