ऑनलाइन शॉपिंग के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, कंपनियों का फूंका पुतला

रिपोर्टर—सैय्यद अबू तलहा

लखनऊ-अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना छेत्र के नीलगिरी चौराहे पर ऑनलाइन शॉपिंग के खिलाफ हजारो की संख्या में व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन कर फ्लिपकार्ट और ऐमज़ॉन का पुतला फूंका और भारत बंद का ऐलान भी किया।आपको बता दे कि अखिल भारतीय व्यापार मंडल द्वारा पूरे प्रदेश भर में ऑनलाइन शॉपिंग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर रही है। जो कि यह प्रदर्शन सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों ने नीलगिरी चौराहे से लेकर ऐशबाग तक प्रदर्शन रैली निकाली है।

इस बीच व्यपारियो ने बताया कि ऑनलाइन शॉपिंग की बढ़ रही मार्केट से छोटे-मोटे सभी व्यापारी धीरे धीरे खत्म हो रहे है। जिससे कि व्यपारियो का कम से कम 40 फीसद से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

आपको बता दे कि व्यापारियों के मुताबिक ऑनलाइन शॉपिंग से व्यपारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। आगे व्यापारियों ने भारत सरकार से यह मांग करी है कि ऑनलाइन शॉपिंग के मानकों को तय किया जाए। ताकि व्यापारियों को नुकसान न सहना पड़े।

इस पूरे मामले में अखिल भारतीय व्यापार मंडल के महामंत्री अमरेश कुमार ने कहा कि हम भारत सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ नही है। हमारे मांगे सिर्फ व्यापारी हित की मांगें है। जो कि लगातर बढ़ रहे ऑनलाइन शॉपिंग से छोटा व्यापारी बहुत ज्यादा परेशान हो रहा है। लगातार अमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियां अपने व्यापार को बढ़ा रही हैं।

पुलिस के हत्थे चढ़ा जालसाज, झाड़-फूंक के बहाने ठगी करने वाला गिरोह का भंड़ाभोड़

और छोटे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। आगे उन्होंने कहा कि भारत सरकार इन कंपनियों को लेकर एक कानून बनाये जिस तरह से हम लोग एक जगह बैठकर व्यापार करते है उसी तर्ज पर ये कंपनियां भी बैठकर अपना व्यापार करें।

LIVE TV