ऑटो चालक की बेटी बनी मिस इंडिया रनर-अप

जीवन कितना भी कठिन क्यो न हो लेकिन यदि आप मे आत्म विश्वास और दृढ़ निश्चय है तो किसी भी सपने को पूरा किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश की बेटी मान्या सिंह इसका जीता-जागता उदाहरण हैं । बता दें कि मान्या सिंह वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020- रनर अप चुनी गई हैं। मान्या के पिता एक ऑटो रिक्शा चालक हैं और उनका जीवन काफी संघर्षो मे बीता है। आगे की

बता दें कि देवरिया जिले के ऑटो चालक ओमप्रकाश सिंह की बेटी मान्या सिंह ने वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020- रनर अप बनकर इतिहास रच दिया है। मान्या ने इस सफलता को हासिल कर न सिर्फ माता-पिता बल्कि पूरे गोरखपुर का मान बढ़ाया है। एक साधारण से परिवार में जन्मीं मान्या सिंह देवरिया के लोहिया इंटर कॉलेज से अपनी पढ़ाई की हैं। उनके पिता ओमप्रकाश सिंह ने कुशीनगर के हाटा में मकान बनवाया है। ओमप्रकाश मुंबई में ऑटो चलाते हैं।

मान्या सिंह बचपन से ही पढ़ाई में काफी अच्छी रही हैं और 12वीं कक्षा में उन्हें बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड भी मिला था। मान्या की इस सफलता पर लोहिया इंटर कॉलेज के प्रबंधक अनिल सिंह व गांव के पूर्व प्रधान अशोक सिंह सहित क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त की है। वहीं पूर्व प्रधान ने कहा कि कौन कहता है कि आसमान में सुराख नहीं हो सकता। गांव की बेटी मान्या ने अपनी कड़ी मेहनत से यह सफलता हासिल कर पूरे जनपद वासियों का नाम रौशन कर दिया है।   

LIVE TV