एशिया के इन 5 जगहों को बनाइए अपने ट्रैवलिंग प्लान का हिस्सा, बजट रहेगा कंट्रोल…

कहीं घूमने के प्लान बनाना तो आसान होता है क्योंकि जब घूमने का मन करता है तो प्लान बन जाता है लेकिन बात आती है बजट की तो हाथ पीछे होने लगती है. इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं एशिया की कुछ जगहों की जहां जाकर आपकी जेब पर कोई असर नहीं पड़ेगा. घूम सकते हैं सस्ते में…

 

नेपाल

 

1-नेपाल

  • आपके लिए नेपाल जाने से सस्ता किसी भी देश का टूर नहीं हो सकता है। भारतीय पर्यटक तो बड़ी संख्या में नेपाल का दौरा करते रहते हैं। भारतीय सीमा से सटे होने के कारण यहां जाना बेहद ही आसान है। प्राकृतिक नजारों से भरा यह पहाड़ी देश हिमालय की तराई में बसा है और बेहद ही सुंदर है।

thailand

2-थाइलैंड

  • आप अगर लो बजट में घूमने का पूरा आनंद लेना चाहते हैं तो आपके लिए थाइलैंड सबसे उपयुक्त जगह है। यह एक ऐसा देश है जहां कम बजट में आप अधिक सैर-सपाटा और इंजाॅयमेंट कर सकते हैं। खूबसूरत और साफ-सुथरे बीचों के लिए मशहूर इस देश की थाई मसाज दुनिया में सबसे अधिक फेमस है। नाइट पार्टीज के शौकिन लोगों का तो यहां दिल लगना तय है क्योंकि यहां कि पार्टियां गजब की होती हैं।

bhutan

3-भूटान

  • भूटान को दुनिया का सबसे खुशहाल देश कहा जाता है। आप यहां कम बजट में आसानी से घूम सकते हैं। सुंदर सांस्कृतिक विरासत से भरपूर यह देश नीलें साफ आसमान, क्रिस्टल क्लीन वाॅटर और फुल ऑफ ग्रीनरी के लिए जाना जाता है। सस्ते में खूबसरती का भरपूर आनंद लेना चाहते हैं तो तैयारी कर लें भूटान जानें की।

sri lanka

4-श्रीलंका

  • द्वीप देश श्रीलंका खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है। इस देश के धार्मिक मायने भी है। रामायण काल में इस देश को सोने की लंका के नाम से जाना जाता था। भगवान राम ने यहां रावण का वध किया था। घूमने के लिहाज से ये देश उपयुक्त है क्योंकि यहां पर आपकी जेब पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। भारी मात्रा में भारतीय सैलानी श्रीलंका जाते रहते हैं।

indonesia

5-इंडोनेशिया

  • इंडोनेशिया एशिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है। खूबसूरत होने के साथ ही यह एशिया के सबसे सस्ते देशों की लिस्ट में भी शुमार है। यहां की प्राकृतिक और भौतिक सुंदरता देखकर आप दिल खुश हो जाएगा। शंघाई यहां के महंगे देशों में शुमार है, आप इस शहर को छोड़ अपने बजट के हिसाब से ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

 

LIVE TV